फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cows were killed, their remains were stuffed in sacks and thrown into the canal

Bahraich News: गोवंशों की हत्या, बोरों में भरकर नहर में फेंके अवशेष

Sat, 22 Mar 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 22 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Cows were killed, their remains were stuffed in sacks and thrown into the canal
नानपारा क्षेत्र में सरयू नदी में गोवंशों के अवशेष मिलने के बाद जमा भीड़ व जांच करते कोतवाल। 
नानपारा (बहराइच)। क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात गोवंशों की हत्या कर शवों के अवशेष बोरों में भरकर सरयू नहर में फेंक दिए गए। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने इन्हें देखा तो उनमें आक्रोश फैल गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

नानपारा इलाके में शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीण टहलने निकले थे। इस दौरान ताजपुर टेड़िया गांव के पास नहर पुल पर खून पड़ा दिखा और नहर के अंदर दो बोरे व एक गोवंश का सिर पड़ा दिखा। इसके बाद बड़े स्तर पर गोकशी होने की सूचना क्षेत्र में फैल गई और तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व हिंदू संगठन के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना पर कोतवाल प्रदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। ग्रामीण तिलकराम ने बताया कि पुलिस के नीचे दो बोरे व एक गोवंश का सिर पड़ा था। वहीं, कई बोरे पानी में बह कर आगे ले गए। ग्रामीण ने दावा किया कि पांच से ज्यादा बोरे आगे बह गए। मौके पर पहुंचे बजरंग दल के नगर संयोजक जसवीर सिंह ने बताया कि कोतवाल से सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद ने दर्ज कराया केस
गोकशी की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष शिवेंद्र कुमार अग्रवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शिवेंद्र ने बताया कि गोवंशों की हत्या से हिंदू संगठनों में दुख और आक्रोश दोनों है। कोतवाली में केस दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

कोट-
केस दर्ज कर की जा रही जांच
अवशेष को बाहर निकलवाया गया है। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
प्रदीप सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed