{"_id":"60c3a7078ebc3e8a9c625569","slug":"cow-bahraich-news-lko5820262108","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुन्नूसिंह पुरवा में गोकशी से गर्माया माहौल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुन्नूसिंह पुरवा में गोकशी से गर्माया माहौल, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। कुन्नूसिंह पुरवा गांव में गोकशी की घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से वध प्रतिबंधित पशु की खाल को बरामद कर जांच के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
शुक्रवार को कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सांथा के मजरा कुन्नूसिंह पुरवा में स्थित गन्ने के खेत के पास गोकशी होने की सूचना मिली। गोकशी की सूचना पर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मौके पर वध प्रतिबंधित पशु की खाल देखकर लोग काफी आक्रोशित हो उठे।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान को दी और ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। सूचना पर कैसरगंज कोतवाल संजय गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ को खत्म करवाया। बरामद खाल को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजवा दिया। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।