{"_id":"65f09e39c4c5f6e9ba00db11","slug":"cousin-brother-in-law-and-brother-in-law-died-after-being-hit-by-a-speeding-vehicle-bahraich-news-c-98-1-slko1011-111150-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से चचेरे जीजा-साले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से चचेरे जीजा-साले की मौत
Tue, 12 Mar 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
बरात में शामिल होने के लिए बाइक से हरदी थाना क्षेत्र जा रहे थे दोनों
बहराइच। हरदी थाना क्षेत्र में सोमवार की रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसने भी दम तोड़ लिया। दोनों मृतक चचेरे जीजा-साले थे। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राहगीरों के मुताबिक दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
दरगाह थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सलारपुर निवासी निरहू (50) के रिश्तेदारी में सोमवार को विवाह था। जिसमें शामिल होने के लिए वह हरदी क्षेत्र के दहाव जा रहा था। उनके साथ उनका चचेरा साला मटेरा थाना क्षेत्र के गडरियनपुरवा निवासी अमरेंद्र (18) भी सवार था। दोनों रामगांव थाना क्षेत्र के भड़ंग गांव निवासी रिश्तेदार के घर पहुंचे और वहीं से बाइक से ही हरदी थाना क्षेत्र के दहाय गांव में बरात के लिए जा रहे थे। इस दौरान बहराइच-सीतापुर मार्ग पर रमपुरवा चौकी के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार अमरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं निरहू गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजवाया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम कराने आए मृतक निरहू के छोटे भाई तिवारी पाल ने बताया की उनका भाई मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। मौत की सूचना से कोहराम मच गया है। थाना प्रभारी हरदी संतोष कुमार सरोज ने बताया कि परिजनाें की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर टक्कर मारने वाले वाहन की जांच की जा रही है।