{"_id":"89fc9531ae69ab31ef8916184e1e08c6","slug":"counting-staff-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नानपारा व रिसिया में मतगणना कर्मचारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नानपारा व रिसिया में मतगणना कर्मचारियों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
रिसिया और नानपारा में पारिश्रमिक नहीं मिलने पर सोमवार को मतगणना कर्मी भड़क उठे। सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, नानपारा मतगणना केंद्र पर गुस्साए कई कर्मचारी टेबिल छोड़कर चले गए। जिससे मतपत्र तितर-बितर पड़े रहे। दूसरे कर्मचारियों को बुलाकर किसी तरह दोपहर तक मतगणना पूरी कराई गई।
विज्ञापन
बलहा ब्लॉक की मतगणना सआदत इंटर कॉलेज नानपारा में चल रही थी। यहां पर रात दो बजे के आसपास प्रथम चक्र के कर्मचारियों की ड्यूटी खत्म हो गई थी। सभी पारिश्रमिक की मांग कर रहे थे। मगर निर्वाचन अधिकारी ने पारिश्रमिक खाते में भेजने की बात कही।
विज्ञापन
इस पर कर्मचारी भड़क गए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसी दौरान कुछ कर्मचारी मतगणना छोड़कर चले गए। जिससे मतपत्र इधर-उधर बिखरे पड़े रहे। यही स्थिति रिसिया के मतगणना केंद्र चंद्रशेखर बालिका इंटर कॉलेज में रही। यहां भी पारिश्रमिक की मांग को लेकर कर्मचारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
दोनों स्थानों पर पहुंचे सीडीओ राकेश कुमार, एएसपी अरविंद भूषण पांडेय ने सभी को समझाकर शांत किया। जिसके चलते यहां सोमवार दोपहर तक मतगणना का कार्य चला।