फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Corona warriors get new energy from vaccine

वैक्सीन से कोरोना योद्धाओं को मिली नई ऊर्जा

Sat, 16 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Corona warriors get new energy from vaccine
बहराइच। कोरोना से जंग में शनिवार से जिले में पहला कदम प्रशासन की ओर से उठाया गया। सुबह प्रधानमंत्री के भाषण के लाइव प्रसारण के बाद जिले में चार स्थानों पर टीकाकरण शुरू हुआ। सबसे पहले मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य और जरवल व नानपारा सीएचसी में चिकित्सकों को वैक्सीन का टीका लगवाया। डीएम ने मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण का जायजा लिया। स्वास्थ्यकर्मियों से टीकाकरण की स्थिति जांची। वैक्सीनेशन के लिए मेडिकल कॉलेज व सीएचसी को सजाया गया था। ऐसे में नजारा देखने लायक था। देर शाम तक जिलेभर में कुल 282 कोरोना योद्धाओं का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

जिले में प्रथम चरण का कोरोना टीकाकरण शनिवार से शुरू हुआ। मेडिकल कॉलेज के साथ ही महिला अस्पताल, जरवल व नानपारा सीएचसी में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ। जिलाधिकारी शंभु कुमार ने मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण का शुभारंभ कराया। इसके बाद महिला अस्पताल में प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने वैक्सीन लगवाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिसका जिलाधिकारी शंभु कुमार, एसपी डॉ. विपिन मिश्र, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद प्रोफेसर डॉ. ओपी पांडेय, स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी आरके त्यागी समेत अन्य ने टीकाकरण कराया। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जरवल में एसडीएम महेश कुमार कैथल की मौजूदगी में डॉ. पीएल मौर्या, नानपारा सीएचसी में डॉ. चंद्रभान व डॉ. संजय सोलंकी ने टीका लगवाया। इसके बाद अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। टीकाकरण शाम चार बजे तक चलता रहा। मालूम हो कि पहले चरण में जिले के 11,448 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार देर शाम तक प्रथम चरण में 282 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया। कहीं भी किसी को साइड इफेक्ट नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज में 69, जिला महिला अस्पताल में 92, सीएचसी नानपारा में 52 और सीएचसी मुस्तफाबाद जरवल में 69 कोरोना योद्धाओं को टीका लगाया गया है। सीएमओ ने बताया कि गर्भवती व बच्चों को स्तनपान कराने वाली स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण नहीं किया गया है। वहीं, कुछ स्वास्थ्यकर्मी शनिवार को अवकाश पर थे, इस वजह से उनका टीकाकरण नहीं हो सका। शासन से अग्रिम आदेश मिलने पर अब टीकाकरण होगा।
सीएचसी जरवल में बनाए गए टीकाकरण बूथ और सीएचसी नानपारा के टीकाकरण कक्ष को गुब्बारों से सजाया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने प्रधानमंत्री के भाषण के बाद टीका लगाने का कार्य शुरू किया। सीएचसी में उत्सव जैसा माहौल रहा। कोरोना योद्धा भी टीकाकरण को लेकर उत्साहित दिखे।।
मेडिकल कॉलेज परिसर में शनिवार को कोरोना योद्धा के रूप में प्राचार्य डॉ. अनिल के साहनी ने टीका लगवाया। प्राचार्य ने कहा कि वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है। सभी कोरोना योद्धा बिना अफवाह के वैक्सीन लगवाएं। प्रोफेसर डॉ. ओपी पांडेय ने कहा कि कोरोना की जंग का हिस्सा बनकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। नानपारा सीएचसी के डॉ. चंद्रभान ने कहा कि वैक्सीन लगवाने से कोई साइड इफ्ेक्ट नहीं है। टीका लगवाकर स्वास्थ्यकर्मी भी खुश हैं। सभी टीका लगवाएं।

अमवा हुसैनपुर के अधीक्षक डॉ. संजय सोलंकी ने भी टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि कोरोना योद्धा के रूप में आगे आकर टीका लगवाना सुखद है। बिना हिचक के सभी टीका लगवाएं। मेडिकल कॉलेज में एक्सरे विभाग में तैनात प्रेमलाल कनौजिया व अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि देश में बनी वैक्सीन इस्तेमाल की गई। जिसका उपयोग पूरे देश में हुआ है। ये दोनों टीका लगवाकर खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। नानपारा की बेसिक हेल्थ वर्कर सईदा परवीन और अर्दली जमील अहमद ने भी वैक्सीन लगवाई। दोनों का कहना है कि जहां पूरा देश कोरोना वैक्सीन का इंतजार कर रहा है। वहीं, स्वदेशी वैक्सीन लगवाने से गर्व महसूस हो रहा है। लोग अफवाहों पर ध्यान न देकर वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed