{"_id":"608eec728ebc3ebd050e8b06","slug":"corona-bahraich-news-lko576600349","type":"story","status":"publish","title_hn":"217 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 222 का होम आइसोलेशन हुआ पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
217 लोग मिले कोरोना संक्रमित, 222 का होम आइसोलेशन हुआ पूरा
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें 217 लोग पॉजिटिव आए। वहीं 222 लोगों का होम आईसोलेशन पूरा हुआ। जबकि एसजीपीजीआई लखनऊ से एक संक्रमित को घर भेज दिया गया है। कुल एक्टिव केस 2083 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2697 लोगों की कोरोना जांच की गई।
जिले में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि रविवार को 217 लोग कोरोना पॉजिटिव आए। सभी को होम आईसोलेट करा दिया गया है। इनमें शहर क्षेत्र के 111 पॉजिटिव आए हैं। जबकि शिवपुर विकास खंड के 18, नवाबगंज, हुजूरपुर व बलहा के 11-11, चित्तौरा के तीन, जरवल एक, फखरपुर चार, रिसिया छह, तेजवापुर छह, कैसरगंज चार, महसी आठ, पयागपुर 13, मिहींपुरवा नौ, विशेश्वरगंज में एक कोरोना पॉजिटिव आया है।
सीएमओ ने बताया कि 222 लोगों का होम आईसोलशन भी पूरा हुआ है। जबकि एक कोरोना पॉजिटिव लखनऊ एसजीपीजीआई से घर भेजा गया है। जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 2083 पहुंच गई है। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 8555 पहुंच गई है। स्वास्थ्य टीम की ओर से 2697 लोगों की कोरोना जांच की गई। इनकी रिपोर्ट दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की जाएगी।