फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   corona

ग्लास व्यवसायी व शिक्षिका समेत चार की कोरोना से मौत

Fri, 30 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
corona
बहराइच। अकबरपुरा मोहल्ला निवासी ग्लास व्यवसाई, शिक्षिका व शिक्षक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जबकि शहर निवासी महिला की लखनऊ में मौत हो गई। मृतकों का अंतिम संस्कार हो गया है। शिक्षिका के पति ने मेडिकल कालेज के चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही करने और वार्ड में अव्यवस्था का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि कंट्रोल रूप में फोन करने के बाद भी व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के मोहल्ला अकबरपुरा निवासी प्रमोद जायसवाल ग्लास व्यवसाई थे। इसके अलावा वह रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष भी थे। परिवार के मुताबिक बीते दिनों वह कोरोना पॉजिटिव आ गए थे। उनका इलाज जयपुर में चल रहा था। शुक्रवार को व्यवसायी की मौत हो गई। उधर काजीपुरा मोहल्ला निवासी बाल शिक्षा निकेतन की शिक्षिका अन्नपूर्णा श्रीवास्तव (33) पत्नी अनुज कुमार संदिग्ध कोरोना की मरीज थी। गंभीर हालत में उसे आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

महिला का इलाज चल रहा था। पति अनुज ने बताया कि स्वास्थ्य टीम को दिन में तीन बार इंजेक्शन लगाना था। लेकिन सुबह इंजेक्शन लगाने के बाद दोपहर व शाम को इंजेक्शन नहीं लगाया गया। पति का कहना है कि वार्ड में तेज धूप आ रही थी। पंखे भी नहीं चल रहे थे। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बावजूद व्यवस्था नहीं सुधरी। अंतत: इलाज में लापरवाही से शिक्षिका की मौत हो गई। उधर किसान डिग्री कालेज के शिक्षक प्रमोद सिंह (58) की भी कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। जबकि बहराइच शहर निवासी एक महिला लखनऊ के आलमबाग में रहती थी। जिसका लखनऊ में कोरोना संक्रमण के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। लखनऊ प्रशासन ने मौत की जानकारी जिला प्रशासन बहराइच को भेज दी गई है। मौत का अंकन भी पोर्टल पर कर दिया गया है।

शहर के त्रिमुहानीघाट पर प्रतिदिन 10 से 20 लोगों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। लेकिन यहां पर मृतकों की संख्या अधिक होने से लकड़ी का अकाल पड़ गया है। लोग अधिक दर पर लकड़ी खरीदकर अंतिम संस्कार कराने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed