फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   corona

कोरोना से चिकित्सक की मौत, 134 मिले पॉजिटिव

Thu, 29 Apr 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
corona
बहराइच/रिसिया। मटेरा पीएचसी में तैनात चिकित्सक की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में 134 लोग पॉजिटिव मिले। 180 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। वहीं, जांच के लिए 1635 लोगों का सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

नानपारा तहसील के मटेरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव (55) की तैनाती थी। वह 10 दिन पूर्व कोरोना पॉजिटिव आए थे। हालत खराब होने पर चिकित्सक को मेडिकल कॉलेज के एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार को चिकित्सक की मौत हो गई। चिकित्सक के निधन पर डॉ. सुनील, डॉ. दिनेश, संदीप श्रीवास्तव, डॉ. मोहसिन, आलोक अग्रवाल आदि ने शोक जताया है। उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें 134 लोग पॉजिटिव आए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अजीत चंद्रा ने बताया कि शहर क्षेत्र के 96, बलहा विकास खंड दो, चित्तौरा चार, जरवल तीन, हुजूरपुर दो, नवाबगंज 13, शिवपुर तीन, फखरपुर एक, रिसिया एक, तेजवापुर दो, कैसरगंज पांच व विशेश्वरगंज के दो लोग पॉजिटिव आए हैं। सभी को होम आइसोलेट करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि कुल एक्टिव केस 2100 हैं। बृहस्पतिवार को 180 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हो गया है। वहीं, स्वास्थ्य टीम द्वारा 1635 लोगों की कोरोना जांच की गई। संक्रमितों की संख्या 7985 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed