फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Controversial statement of BJP MP brij bhushan sharan singh Muslims are terrorists

विवादित बयान: भाजपा सांसद ने समुदाय विशेष पर साधा निशाना, राम मंदिर निर्माण पर भी बोले

Sat, 25 Dec 2021 11:52 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Dec 2021 11:52 AM IST
सार

कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी मुसलमानों पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। लेकिन यह सत्य है कि जितने आतंकवादी हैं वह मुसलमान ही हैं।

विज्ञापन
Controversial statement of BJP MP brij bhushan sharan singh Muslims are terrorists
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच में मंच पर मुख्यमंत्री योगी के पहुंचने से पहले कैसरगंज सांसद एवं अखिल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने खूब दहाड़ लगाई। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने विवादित बयानबाजी तक कर डाली। 
विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश यादव को घेरते हुए यहां तक कह डाला कि एक बार जनता ने भाजपा को फिर से जनादेश दे दिया तो अखिलेश यादव अल्लाह-अल्लाह चिल्लाने लगेंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नहीं बन रहा, बल्कि आपके जनादेश से बन रहा है।
विज्ञापन


सांसद ने कर्नल पुरोहित और साध्वी प्रज्ञा का जिक्र करते हुए कहा कि इन्हें आतंकवादी करार देने में कांग्रेस ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि मैं सभी मुसलमानों पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। लेकिन यह सत्य है कि जितने आतंकवादी हैं वह मुसलमान ही हैं। कहा कि आजादी के बाद जिन्ना तना और मूल ले गए, लेकिन जड़ देह में ही छोड़ गए। जिसका खामियाजा आज देश भुगत रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि यूपी में जब सपा की सरकार थी तब केंद्र सरकार ने दो रुपये यूनिट बिजली देने को कहा था। लेकिन अखिलेश ने केंद्र सरकार से बिजली न लेकर निजी कंपनियों से सात रुपये यूनिट बिजली ली। इसीलिए उस समय चार घंटे बिजली आती थी। अब हमारी सरकार केंद्र से बिजली खरीदती है, इसीलिए 20 घंटे बिजली आ रही है। अगर हमारी बात में दम न हो तो अखिलेश से जाकर कह देना कि हमारे ऊपर मुकदमा दर्ज करा देंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed