फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Constable accused of beating up PRD jawan suspended.

Bahraich News: पीआरडी जवान को पीटने का आरोपी सिपाही निलंबित

Thu, 03 Sep 2026 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of beating up PRD jawan suspended.
बहराइच। नानपारा थाना क्षेत्र में एक पीआरडी जवान की पिटाई के विरोध में बुधवार को साथी जवानों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान मारपीट करने वाले आरक्षी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी आरक्षी शुभम यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, उन्होंने प्रकरण की जांच सीओ नानपारा को सौंपी है।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी जवानों ने बताया कि यह घटना 27 अगस्त को हुई थी। राजा बाजार पुलिस चौकी के बाहर पीआरडी जवान कामता प्रसाद यादव ड्यूटी पर तैनात थे। आरोप है कि आरक्षी शुभम यादव से विवाद के बाद उन्होंने कामता प्रसाद की डंडे से पिटाई की। इस पिटाई से कामता प्रसाद को गंभीर चोटें आईं और उनका एक हाथ टूट गया। पीआरडी जवानों का कहना था कि घटना के बाद कामता प्रसाद न्याय की मांग कर रहे थे। कई दिन बीतने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे नाराज होकर जवानों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने ड्यूटी के दौरान जवान के साथ मारपीट को गंभीर मामला बताया। जवानों ने आरोपी आरक्षी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed