फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Congressmen burnt effigy of Prime Minister

कांग्रेसियों ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Thu, 19 Sep 2019 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Congressmen burnt effigy of Prime Minister
पयागपुर में प्रधानमंत्री का पुतला फूंकते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BAHRAICH
पयागपुर (बहराइच)। छात्रा के यौन शोषण के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद की गिरफ्तारी न होने तथा महात्मा गांधी, संत रविदास की प्रतिमाएं तोड़े जाने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों ने पयागपुर में प्रधानमंत्री का पुतला जलाया। सभी ने नारेबाजी करते हुए पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

पयागपुर में गुरुवार को कांग्रेस के जिला महासचिव विनय सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने धरना दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि छात्रा के यौन शोषण के आरोपी पूर्व गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

सरकार उनको संरक्षण दे रही है। इसके अलावा भाजपा सरकार में कई जिलों में अंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, संत रविदास की मूर्तियां तोड़ी जा रही है। सरकार मूर्तियों को तोड़ने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बजाए नई मूर्ति लगवा रही है। इस मौके पर प्रदेश सेवा दल के सचिव रमेश चंद्र मिश्र, रामसेवक यादव, नायब तिवारी, नंदकुमार रावत, सीताराम भास्कर, राम रतन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed