फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Congress yatra will arrive today

आज बहराइच पहुंचेगी कांग्रेस की रथयात्रा

Sat, 20 Aug 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस की रथयात्रा लखनऊ से चलकर रविवार को बहराइच पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दी है। इसके मद्देनजर शनिवार को कांग्रेस भवन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। 
विज्ञापन


यात्रा में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और यूपी में कांग्रेसी की तरफ से सीएम पद की प्रत्याशी घोषित की गईं शीला दीक्षित भी होंगी। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह आजाद ने बताया कि जन जागरण यात्रा के लिए तैयारियों की सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन


यात्रा में राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद, पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष रीता जोशी समेत कई नेता शामिल हैं। बहराइच के सीमा में पहुंचने पर बैंडबाजा और फूलमालाओं से स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा घाघराघाट, जरवल, कैंसरंगज, फखरपुर, मरौचा, टिकोरामोड़ होते हुये बहराइच जाएगी। इस मौके पर गीता सिंह, भगतराम  मिश्रा, डॉ. एआर खान, डॉ. ओमप्रकाश, परमात्मा चक्रवर्ती, सत्यदेव सिंह, विनय सिंह, जटाशंकर चौधरी, शिव कुमार, प्रियंका, राजेश आदि मौजूद रहे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed