फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Congress manifesto will be in accordance with public sentiments: Punia

जनभावनाओं के अनुरूप होगा कांग्रेस का घोषणापत्र : पुनिया

Sun, 28 Feb 2021 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Congress manifesto will be in accordance with public sentiments: Punia
बहराइच में रविवार को एक लॉन में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुन? - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। आगामी विधानसभा चुनाव मेें कांग्रेस का घोषणापत्र जनभावनाओं के अनुरूप होगा। इसमेें बहराइच जिले की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। ये बातें दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए पूर्व सांसद पीएल पूनिया ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

डिगिहा तिराहा स्थित एक लॉन मेें पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद पीएल पूनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारी मेें जुट गई है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने इस बार चुनावी घोषणापत्र पूरी तरह जनभावनाओं के अनुरूप रखने की कार्ययोजना बनाई है। इसके लिए मैनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की अगुवाई मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्य प्रदेश के जनपदों मेें भ्रमण कर जिला स्तरीय समस्याओं से अवगत हो रहे हैं।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि दो दिवसीय भ्रमण के दौरान टीम ने जिला स्तरीय पार्टी पदाधिकारियों के साथ पूरे जिले का भ्रमण कर करीब 45 संगठनों के जिम्मेदारों से मुलाकात कर उनकी भावनाओं को संकलित किया है। उन्होंने कहा कि सभी की भावनाओं को कांग्रेस के घोषणापत्र मेें शामिल किया जाएगा। गुलाम नबी आजाद व कपिल सिब्बल की ओर से भाजपा प्रेम पर किए गए सवाल पर पूर्व सांसद पुनिया ने कहा कि दोनों वरिष्ठ व कट्टर कांग्रेसी हैं। उनकी बातों को अन्यथा लेने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ता से पहले पीएल पूनिया की अगुवाई मेेें टीम ने महसी तहसील के बाढ़ग्रस्त इलाकों का भ्रमण कर चौपाल लगाई। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष महसी का एक बड़ा हिस्सा नदी की कटान मेें समाहित हो जाता है। जब आपदा आती है, तो राहत व बचाव का कार्य शुरू किया जाता है। इसके बावजूद आज भी सैकड़ों कटान पीड़ित पुनर्वास की बांट जोह रहे हैं। घर व जमीन नदी की धारा समाहित होने के बाद भी आज तक मुआवजा नहीं मिला है। चौपाल के दौरान मुरौव्वा गांव की कुसुम ने पूर्व सांसद को बताया कि उनके पति रामू भास्कर की पखवारे भर पूर्व सरयू नदी मेें डूबकर मौत हो गई थी। इस पर पूर्व सांसद ने पार्टी की ओर से कुसुम को अहेतुक सहायता सौंपी।

90 वर्षीय लंगड़ा देवी ने बिलखते हुए बताया कि कटान मेें उनका घर व जमीन नदी मेें समाहित हो चुकी है। शासन से कोई इमदाद नहीं मिली है। इस पर पूर्व सांसद ने मामले को सदन मेें उठाने की बात कही। इस मौके पर प्रदेश सचिव ज्ञानेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष इंजीनियर जेपी मिश्र, अशोक चोपड़ा, आदर्श अग्रवाल, फिरदौस आलम बबलू, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, मन्नू देवी, कमला सोनी, मुकुंद शर्मा, डॉ. हलीम, हमजा शरीफ, शहनवाज, सुनील सिंह, तारिक बेग, दीनानाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed