फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Conflict in the purchase of medical equipment in gram panchayats

ग्राम पंचायतों में मेडिकल उपकरणों की खरीद में घपला

Mon, 07 Sep 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Conflict in the purchase of medical equipment in gram panchayats
जरवल (बहराइच)। जरवल विकास खंड के ग्राम प्रधानों से ग्राम विकास अधिकारियों ने डोंगल ले लिया। इसके बाद कोरोना महामारी में उपकरण खरीद के नाम पर चार लाख 67 हजार रुपये निकाल लिए। प्रत्येक ग्राम पंचायत से लगभग छह हजार रुपये का मेडिकल उपकरण खरीदा गया है। वहीं मामले की जानकारी ग्राम प्रधानों को है ही नहीं। इसकी जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधानों के पैरों तले जमीन खिसक गई, लेकिन अब ग्राम प्रधान भी कुछ नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

जरवल विकास खंड में 78 ग्राम पंचायत हैं। इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्य के लिए ग्राम प्रधानों का चुनाव हो गया। विकास कार्यों की देखभाल के लिए ग्राम विकास अधिकारी की तैनाती हुई। लेकिन ग्राम प्रधानों की बिना जानकारी के ही जरवल विकास खंड की 78 ग्राम पंचायतों में जमकर भ्रष्टाचार किया गया है। विकास खंड के ग्राम प्रधानों से ग्राम विकास अधिकारियों ने डोंगल ले लिया। इसके बाद कोरोना महामारी में मेडिकल उपकरण खरीद के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत से 5980 रुपये की खरीद कर ली। जबकि गांव में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों को कोई भी उपकरण नहीं मिले।
विज्ञापन

इतना ही नहीं 78 ग्राम पंचायतों में चार लाख 67 हजार रुपये सभी ग्राम पंचायतों में मेडिकल उपकरण खरीद दिखा गया। जबकि धरातल पर कुछ नहीं है। ग्राम प्रधानों ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारियों की ओर से भ्रष्टाचार किया गया है। एक ग्राम प्रधान ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि एडीओ पंचायत जरवल ने उनका डोंगल जमा करा लिया। इसके बाद डोंगल से 5980 रुपये की मेडिकल उपकरण खरीद दिखा दी, लेकिन किसी भी ग्राम प्रधान को मेडिकल उपकरण खरीद की भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरदार मेडिकल एजेंसी को कराया भुगतान
विकास खंड के ग्राम प्रधानों के डोंगल से हुए मेडिकल उपकरण खरीद का भुगतान सरदार मेडिकल एजेंसी के नाम से कराया गया है। इसका कोई अता-पता भी नहीं है। ऐसे में अधिकारियों ने आपदा को अपनी कमाई का अवसर बना दिया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
जरवल की 78 ग्राम पंचायतों में मेडिकल उपकरण खरीद के नाम पर प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5980 रुपये की खरीद की गई है। इसकी शिकायत कुछ ग्राम प्रधानों ने की है। मामले की जानकारी मिली है। जांच कराकर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- कविता मीणा, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed