फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Conflict during voting, including the Home Guard 7 injured

मतदान के दौरान संघर्ष, होमगार्ड समेत 7 घायल

Sat, 05 Dec 2015 10:26 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 05 Dec 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
गांव में पंचायत की सरकार के लिए शनिवार को संघर्ष के बीच तृतीय चरण का मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की कतारें नजर आयीं। गुरुघुट्टा में फर्जी वोटिंग को लेकर लाठी चली और पथराव हुआ। जिसमें एक होमगार्ड का सर फट गया। अन्य छह लोग चोटहिल हुए। रिसिया के मझौवा में भीड़ को खदेड़ने के लिए डीएम ने भी लाठी भांजी। अन्य आठ स्थानों पर भी झड़प और आरोप-प्रत्यारोप के बीच वोटिंग हुई। कई मतदान केंद्रों पर हंगामे की स्थिति पूरे दिन बनी रही। इसके चलते पुलिसकर्मियों को बल प्रयोग करना पड़ा। देर शाम तक 70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। शाम चार बजते ही ग्राम प्रधान पद के 2879 और सदस्य पद के 4339 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद हो गए।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में शनिवार को रिसिया, बलहा, नवाबगंज, मिहींपरवा विकास खंडों में मतदान हुआ। इन चारों विकास खंडों में ग्राम प्रधान के 289 और ग्राम पंचायत सदस्य के 1940 पदों के लिए चुनाव हुए। ग्राम प्रधान के लिए 2879 और पंचायत सदस्य के लिए 4339 प्रत्याशी मैदान में थे। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं। जिससे मतदान केंद्रों पर गहमागहमी की स्थिति दिखी। फर्जी वोटिंग कराने का आरोप भी एक-दूसरे पर लगा।
विज्ञापन


नानपारा तहसील के गुरघुट्टा मतदान केंद्र पर दोपहर 11 बजे के आसपास मतदान केंद्र के आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा थी। प्रधान पद के प्रत्याशी लतीफ और बब्लू के समर्थक एक-दूसरे पर फर्जी वोटिंग का आरोप मढ़ रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोग उग्र हो गए। जमकर लाठियां चलीं और पथराव हुआ। इस पथराव में ड्यूटी पर तैनात हरदी थाने का होमगार्ड नंदकुमार तिवारी (50) घायल हुआ है। अन्य छह ग्रामीणों को भी चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची स्पेशल टीम ने लाठीचार्ज कर सभी को भगाया। एसएसबी के जवानों को मतदान केंद्र पर तैनात कर वोटिंग शुरू करवाई गई। इस दौरान एक घंटे मतदान प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



रिसिया के सैदा बभनी मतदान केंद्र पर भी फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में पथराव हुआ। यहां पर मतदाताओं की भीड़ अधिक रही। इसके चलते एक अतिरिक्त पोलिंग पार्टी को मतदान केंद्र पर भेजा गया। निबियाहुसैनपुर में भी फर्जी मतदान को लेकर हुए हंगामे के चलते पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। वहीं मझौवा मतदान केंद्र के निकट भीड़ को डीएम अभय कुमार ने फोर्स के साथ स्वयं खदेड़ा। नवाबगंज के मकनपुर में फर्जी वोटिंग करने के प्रयास में दंपती को पुलिस ने पकड़ कर बिठा लिया। अन्य स्थानों पर भी फर्जी मतदान और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के

बीच वोट डाले गए। इससे अफरातफरी की स्थिति रही। सुबह से शुरू हुई झड़प, मारपीट और कहासुनी का सिलसिला मतदान समाप्त होने तक जारी रहा। अफरातफरी के बीच 70 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट समाप्त होते ही प्रधान पद के सभी 2879 और पंचायत सदस्य पद के 4339 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed