फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Communist Party demonstrated against the government

कम्युनिस्ट पार्टी का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 21 Jul 2015 11:38 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
जिला कौंसिल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार के कार्यों को जन विरोधी बताते हुए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस दौरान पदाधिकारियों ने 5 सूत्री मांगपत्र राष्ट्रपति को भेजकर कार्रवाई की मांग की। धरना प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पार्टी के कामरेड शेर बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगातार आम जनता के साथ वादाखिलाफी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई की मार से परेशान है। सरकार काला धन लाने में विवश है। सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाकर किसानों के साथ छलावा कर रही है।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने खेती को उद्योग का दर्जा, अनिवार्य फसल बीमा योजना, व्यापम घोटाले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराये जाने, किसानों की फसलों का उचित मूल्य देने, आपदाग्रस्त किसानों का ब्याज माफ कराने की मांग को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शाशिबाला श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, सिद्धनाथ श्रीवास्तव, कुलेराज यादव, शफीक अहमद, इंद्र कुमार यादव, सीतापति आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed