फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   commisioner fired on chc head

सीएचसी की बदहाली देख बिफरे कमिश्नर

Thu, 18 Jun 2015 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 18 Jun 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
नोडल अधिकारी मंडलायुक्त रवि प्रकाश अरोड़ा ने गुरुवार को तेजवापुर के ब्लॉक मुख्यालय, सीएचसी और भोगियापुर समग्र ग्राम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अव्यवस्था पर प्रभारी चिकित्सक का वेतन रोकते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। इलाज किए जाने वाले पशुओं की सूची न मिलने पर सीवीओ को चेतावनी देते हुए चिकित्सक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। भोगियापुर गांव में सीसी रोड निर्माण में मानकों की अनदेखी पर भी नाराजगी जताई।  मंडलायुक्त आरपी अरोड़ा गुरुवार सुबह जिलाधिकारी अभय कुमार के साथ सबसे पहले तेजवापुर ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। यहां पर कमिश्नर ने कार्यालय की सफाई, अभिलेख आदि का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने डीएम को मनरेगा योजना की समीक्षा के भी निर्देश दिए। इसके बाद मंडलायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तेजवापुर पहुंचे। यहां पर फर्श टूटी थी। रसोई घर में परिवार रह रहा था। सीएचसी का जेनरेटर भी खराब था। अव्यवस्था पर डीएम को निर्देश दिया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीबी यादव के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। जबकि अग्रिम आदेशों तक वेतन को रोक दिया जाए। यहां के बाद कमिश्नर वर्ष 2014-15 में चयनित समग्र ग्राम भोगियापुर पहुंचे। जहां निरीक्षण में कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के तहत इलाज होने वाले पशुओं की सूची मांगी गई। जिसे नहीं दिखा पाने पर सीवीओ डॉ. अरुण कुमार आर्य को चेतावनी देते हुए पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिरुद्ध सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया गया। पेंशन सत्यापन में गांव निवासी सुलेमान ने एक वर्ष से पेंशन नहीं मिलने की बात कही। जिस पर समाज कल्याण अधिकारी डीके सिंह को गांव में कैंप लगाकर पेंशन मिलने का सत्यापन करने के साथ ही बैंकों में जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीडीओ राकेश कुमार, एडीएम विद्याशंकर सिंह, सीएमओ डॉ. केबी जैन, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या एसपी मिश्रा, एसडीएम महसी चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed