फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Commendable: Garbage site converted into park

सराहनीय : कूड़ा स्थल को किया पार्क में तब्दील

Sun, 04 Dec 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Commendable: Garbage site converted into park
बहराइच। मेडिकल कॉलेज के सामने जहां पहले कभी बड़े-बड़े कूड़े के ढेर लगे रहते थे। वह स्थल अब मनमोहक फूलों की खुशबू से गुलजार होगा। पालिका प्रशासन की ओर से इस कूड़ा स्थल को पार्क में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही इसे ग्रीन सिटी पार्क का नाम दिया गया है। रविवार को पालिका प्रशासन द्वारा पार्क का उद्घाटन करा इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

शासन की ओर से चलाए गए तीन दिवसीय मेगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत पालिका प्रशासन की ओर पूरे शहर में स्वच्छता अभियान को चलाकर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया गया था। शहर के किसान पीजी कॉलेज रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने खाली पड़ी जमीन को आस-पास के लोगों द्वारा कूड़ा स्थल बना दिया था। यहां हमेश गंदगी बनी रहती थी। पालिका प्रशासन की ओर से कूड़ा स्थल की जमीन को सफाईकर्मियों की टीम लगाकर साफ-सफाई कराई गई थी। लोगों से यहां कूड़ा न डालने की हिदायत दी गई थी।
विज्ञापन

तीन दिनों के अभियान में पालिका की टीम ने जमीन को समतल कर जमीन के चारों तरफ हैंगर लगाकर उसका सुंदरीकरण किया। पालिका प्रशासन ने इसे ग्रीन सिटी पार्क का नाम देते हुए उसको पार्क में तब्दील कर दिया। रविवार को पालिका प्रशासन की ओर से उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हाजी रेहान खां व अधिशासी अधिकारी बालमुकुंद मिश्रा ने फीता कटकर पार्क को आम लोगों के लिए खोल दिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा, केके सक्सेना, डीपीएम गौतम मिश्रा, डीसी लोकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक स्वाती श्रीवास्तव, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने टायरों व कंक्रीट के बेंच लगाकर निर्मित किया गया पार्क
मेडिकल कॉलेज के सामने समाप्त किए गए कूड़ा स्थल पर पालिका प्रशासन की ओर से पूरी जमीन की साफ-सफाई कराकर उसको समतल किया गया। इसके बाद यहां खशबूदार फूल व पौधों को लगाया गया। पालिका की टीम ने पुराने टायरों व अन्य पुराने सामानों का रंगरोगन कर कूड़ा स्थल को ग्रीन सिटी पार्क में तब्दील करते हुए लोगों के बैठने के लिए यहां चार कंक्रीट की बेंच भी लगाई गई हैं।

पानी टंकी व डीएम चौराहे को बनाया सेल्फी प्वॉइंट
पालिका की टीम ने अभियान के दौरान शहर के पानी टंकी चौराहा स्थित पिंक शौचालय के पास सेल्फी प्वॉइंट बनाया है। इसके साथ डीएम चौराहे के पास भी जमीन की साफ-सफाई कराकर यहां भी लोगों के बैठने व आराम करने के लिए दो कंक्रीट के बेंच को स्थापित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed