फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Collectorate employees protest

कलेक्ट्रेट कर्मचारियों ने किया आंदोलन

Wed, 21 Aug 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Collectorate employees protest
बहराइच। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आह्वान पर बुधवार को कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने तालाबंदी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समस्याओं को लेकर सीआरओ को ज्ञापन सौंपा गया। कार्रवाई न होने पर लखनऊ में प्रदर्शन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में श्रावस्ती के प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव की अगुवाई में बुधवार को कलेक्ट्रेट व तहसील के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने तालाबंदी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान मंडलीय अध्यक्ष केसी मिश्र व अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी 24 सूत्री मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

वेतन विसंगति से लेकर कई अन्य मुद्दे ठंडे बस्ते में पड़े हैं। अब सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो 16 सितंबर को कर्मचारी लखनऊ में जीपीओ के सामने प्रदर्शन करने को विवश होंगे। प्रदर्शन के बाद मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप यादव को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला मंत्री राहुल मिश्र, उपाध्यक्ष नमन गुप्ता, संजीव कुमार, विजयेंद्र देव सिंह आदि मौजूद रहे। कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते बुधवार को कलेक्ट्रेट में कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed