फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   cold increased

Bahraich News: कोहरे की चादर से ढकी तराई, ठंड ने कंपाया

Fri, 29 Dec 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 29 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
cold increased
बहराइच। जिले में तीन-चार दिन से हो रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। पूरा तराई इलाका शुक्रवार को भी घने कोहरे से घिरा रहा। इसके चलते वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। पूरे दिन धूप नहीं निकली।
विज्ञापन

इसके चलते दिन में भी लोगों को ठंड ने सताया। जरूरी काम से निकले लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलावा का सहारा लिया। सर्दी के चलते सुबह-शाम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तराई क्षेत्र में कई दिन से बढ़ रही ठंड चरम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

इसके साथ हवा चलने से लोगों का घर से निकलना दुश्वार हो गया है। जरूरी काम से निकले लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। सर्दी के चलते कई सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा रहा। कर्मचारी हीटर जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे
भीषण ठंड के बावजूद जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित नहीं किया गया है। परिषदीय विद्यालय खुलने का समय जरूर बढ़ा दिया गया। ठंड के चलते शुक्रवार सुबह घने कोहरे के बीच बच्चे ठिठुरन में विद्यालय पहुंचे। शीतलहर को देखते हुए कुछ निजी विद्यालय में छुट्टी जरूर दी गई है। बीएसए एआर तिवारी का कहना है कि 31 दिसंबर से विद्यालयों में छुट्टी कर दी जाएगी।

इनसेट
तीन-चार दिन तक ठंड से राहत नहीं : डॉ. सिंह
कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम 21 तथा न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। दृश्यता 48 प्रतिशत रही। बताया कि अभी तीन-चार दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। कोहरा भी छाया रहेगा। तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed