फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Clouds are playing games; forecasts are missing the mark.

Bahraich News: बादल कर रहे खेल, अनुमान हो रहा फेल

Thu, 16 Jul 2026 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Clouds are playing games; forecasts are missing the mark.
बहराइच में बृहस्पतिवार को आसमान में छाए काले बादल।
बहराइच। जिले में बारिश की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को बृहस्पतिवार को भी निराशा हाथ लगी। बादलों के खेल के आगे मौसम विभाग का अनुमान फेल हो रहा है। विभाग लगातार बारिश का अलर्ट जारी कर रहा है, लेकिन बादल बिना बरसे ही लौट जा रहे हैं। इससे खेतों की नमी सूखने लगी है और धान की खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

कैसरगंज के किसान संतोष सिंह ने बताया कि धान की रोपाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। यदि दो-तीन दिन में बारिश नहीं हुई तो फसल को भारी नुकसान हो सकता है। महेश कुमार पांडेय का कहना है कि डीजल पंप से सिंचाई कराना काफी महंगा पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही है। वहीं प्रदीप कुमार ने कहा कि कई किसानों ने रोपाई रोक दी है, क्योंकि खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. पीएल त्रिपाठी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज हुआ है। आगामी 24 घंटे में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed