फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chinese President's effigy burnt

चीन के राष्ट्रपति का फूंका पुतला

Sun, 21 Jun 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Chinese President's effigy burnt
नानपारा में रविवार को चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाते अभाविप के सदस्य। - फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। इमामगंज चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने चीनी राष्ट्रपति का पुतला जलाया। इसके साथ ही चीन में निर्मित वस्तुओं के बहिष्कार की आवाज उठाई। सभी ने कहा कि चीन से सरकार बदला ले।
विज्ञापन

नानपारा नगर के इमामगंज चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एसएफडी के जिला प्रमुख सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में पदाधिकारी एकत्रित हुए। यहां पर एकत्रित पदाधिकारियों ने चीन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति का पुतला जलाया। जिला प्रमुख सुशील त्रिपाठी ने कहा कि चीन की सेना ने कायरता पूर्ण तरीके से भारतीय जवानों पर हमला किया। जिसमें हमारे देश के 20 वीर सपूत जवान शहीद हुए। सभी ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला जलाते हुए चीन में बने सामानों के बहिष्कार करने की मांग की। इसके साथ ही चीन के सामान की होली जलाई। सरकार से चीन से बदला लेने की आवाज उठाई।
विज्ञापन

इस दौरान संगठन के ठाकुर अनूप प्रताप सिंह, ओमप्रकाश प्रजापति, बबलू सिंह, नितिन श्रीवास्तव, उदय प्रताप सिंह, सुशील प्रताप, राकेश वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। उधर विश्व हिंदू बजरंग दल के जिला संयोजक दीपक श्रीवास्तव की अगुवाई में पदाधिकारियों ने एसडीएम रामआसरे वर्मा को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम और सीओ को सौंपे ज्ञापन में सभी ने भारत सरकार से शहीद जवानों की शहादत का बदला लेने की मांग की। इस दौरान शुभम जायसवाल, सौरव श्रीवास्तव, राकेश कुमार चौहान, बुधई सिंह, अर्पित वर्मा, इंद्रसेन गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed