{"_id":"658f0b73351a93da250991c6","slug":"children-sitting-on-the-ground-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-8223-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 900 स्कूलों को नहीं मिले फर्नीचर, जमीन पर बैठते बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 900 स्कूलों को नहीं मिले फर्नीचर, जमीन पर बैठते बच्चे
Fri, 29 Dec 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 29 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। परिषदीय विद्यालयाें का शिक्षण सत्र समाप्त होने में कुछ महीने शेष हैं। इसके बावजूद जिले के 900 विद्यालयों को फर्नीचर नहीं मिल सका है। भीषण ठंड में बच्चों को फर्श पर बैठ कर पढ़ाया जा रहा है।
जिले में 2803 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें 1819 प्राथमिक, 369 उच्च प्राथमिक और 615 संविलियिन स्कूलों में करीब पांच लाख बच्चे पढ़ते हैं। इनमें कुछ विद्यालयों में पहले से फर्नीचर उपलब्ध है। कुछ विद्यालयों में नामित संस्था द्वारा फर्नीचर की आपूर्ति करनी थी। संस्था ने अभी तक विद्यालयों को फर्नीचर उपलब्ध नहीं कराया।
इसके चलते ठंड में भी नौनिहाल फर्श पर टाट पट्टी व चटाई पर बैठ कर पढ़ाई करने को विवश हैं। दूसरी तरफ अधिकारी फर्नीचर की आपूर्ति करने वाली संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं। उधर, डीएम मोनिका रानी ने फर्नीचर की आपूर्ति नहीं होने की स्थिति में बीईओ का जिम्मेदारी का निर्धारण कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।