फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Children are suffering from cough, cold and respiratory diseases.

Bahraich News: खांसी, जुकाम व सांस संबंधी रोगों की चपेट में आ रहे बच्चे

Fri, 21 Nov 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 21 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Children are suffering from cough, cold and respiratory diseases.
 बहराइच मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में मरीजों का इलाज करते चिकित्सक।    -संवाद
बहराइच। तराई क्षेत्र में मौसम के लगातार बदलते मिजाज का असर अब बच्चों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। तेज धूप और रात में बढ़ती ठंड के कारण बच्चे खांसी, जुकाम व सांस संबंधी रोगों की चपेट में आ रहे हैं। हालात ये है कि मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग में रोजाना 200 से 250 बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


डॉक्टरों के अनुसार इनमें सबसे अधिक मरीज सांस संबंधी दिक्कतों वाले रहे, जिनमें सांस फूलना, तेज खांसी और सीने में जकड़न जैसी समस्याएं आम है। बृहस्पतिवार को भी बाल रोग विभाग की ओपीडी में 200 से अधिक बच्चों का उपचार किया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भीड़ बढ़ने से अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ को भी अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस एमएमएम त्रिपाठी ने बताया कि मौसम में अचानक हो रहे बदलाव के कारण बच्चों में सर्दी, जुकाम, बुखार और सांस की दिक्कत बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों को सलाह दी है कि बच्चों को सुबह-शाम ठंड से बचाएं, गरम पानी पिलाएं और जरूरत पड़ने पर तुरंत अस्पताल ले जाएं। उन्होंने बताया कि विभाग में दवाओं और उपचार की पूरी व्यवस्था है, इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही बिल्कुल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed