{"_id":"57b9e0de4f1c1bf53ed4ef72","slug":"child-died-from-meningitis","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिमागी बुखार से बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिमागी बुखार से बालिका की मौत
Updated Sun, 21 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिमागी बुखार से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। जिला अस्पताल में भर्ती दिमागी बुखार पीड़ित एक बालिका की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। संक्रमित पांच और बच्चाें की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया है।
तराई में शुरू हुआ दिमागी बुखार का प्रकोप जानलेवा बन चुका है। मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। दो दिन पूर्व दिमागी बुखार से पीड़ित मल्हीपुर सिटकहना निवासी अंकिता (1.5) पुत्री राजेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। उसे तेज बुखार के साथ झटके आ रहे थे।
रविवार सुबह अंकिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे लखनऊ ले जाने की सलाह डॉक्टरों ने दी, लेकिन परिवारीजन जब तक तैयारी करते तब तक बालिका ने दम तोड़ दिया। उधर बुखार पीड़ित गिलौला सेवढ़ा निवासी संगीता (06), जिलेदार (10), मोहम्मद आमिर (07), सुुंदरू (07) और शिवानी (05) की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने सभी को मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
बुखार, उल्टी-दस्तक व अन्य संक्रामक बीमारियों से पीड़ित 13 और रोगी जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि मौसम में परिवर्तन के चलते दिमागी बुखार का प्रकोप बढ़ा है।