फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Chhath Puja celebration

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे मांगी सुख समृद्धि

Sun, 06 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Nov 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Chhath Puja celebration
मेला जैसा माहौल - फोटो : अमर उजाला
डाला छठ के अवसर पर रविवार शाम तालाब और नदी तट पहुंच महिलाओं ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को नमन करते हुए अर्घ्य दिया। पुत्रों के दीर्घायु होने के साथ ही परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना के कारण पूजा स्थलों पर मेले जैसा माहौल रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर, कस्बों व ग्रामीण अंचलों में जगह-जगह भगवान सूर्य की पूजा की गई। 
विज्ञापन


डाला छठ को सूर्य षष्ठी का पर्व भी कहा जाता है। पर्व के तीसरे दिन रविवार की शाम ढलते ही शहर, गांव और कस्बों में पूजित तालाब, नदियों व नहर तट पर महिलाएं पूजा की थाल सजाकर पहुंच गईं। महिलाआें ने ओम भाष्करायनम: का जप करते हुए भगवान सूर्य को नमन किया और घुटने पर पानी में खड़े होकर जल का तर्पण किया।
विज्ञापन


इसके बाद बांस के सूप में रखे फल, सब्जी और गन्ने का अर्पण कर भगवान सूर्य से अक्षय सुहाग के साथ पुत्र के दीर्घायु होने की कामना की। सुख समृद्धि का भी वरदान मांगा। शहर के छोटी बेरिया समय माता मंदिर स्थित तालाब व झिंगहाघाट स्थित सरयू तट पर भगवान सूर्य की आराधना के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपईडीहा में हनुमंत सरोवर व नेपालगंज में बागेश्वरी मंदिर के सामने स्थित सरोवर में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से भगवान सूर्य की आराधना करते हुए मन्नत मांगी। उर्रा में सोतिया नाला के तट पर अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना की गई।


नानपारा में कालीकुंडा सरोवर व मिहींपुरवा में गोपिया गांव के निकट सरयू नदी के तट, जरवलरोड में घाघरा नदी तट व रेलवे स्टेशन के निकट पूजित तालाब, रिसिया में विश्रामघाट स्थित सरयू तट पर महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर परंपरा का निर्वहन किया। इस मौके पर हर जगह मेले सा माहौल रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed