फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cheating of two crores by luring gold buried in the ground

Bahraich News: जमीन में दबे सोने का लालच देकर दो करोड़ की ठगी

Tue, 24 Dec 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 24 Dec 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Cheating of two crores by luring gold buried in the ground
नेपाल के बांके जिला में पुलिस द्वारा सिक्कों के साथ गिरफ्तार आरोपी।
रूपईडीहा (बहराइच)। नेपाल के जनपद बांके में नेपालगंज उप-महानगरपालिका वार्ड नंबर 19 मोहनपुर निवासी युवक से भारत के यूपी राज्य के बलरामपुर जनपद निवासी युवक ने खजाना दिलाने के नाम पर दो करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर नेपाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पुराने सिक्के समेत अन्य सामान बरामद किए।
विज्ञापन

मोहनपुर निवासी नसीर अहमद बेहेना ने बांके जिले की पुलिस को बताया कि भारत के यूपी राज्य के बलरामपुर जिले के सिहपुरी निवासी सदाबुद्दीन हलवाई ने कुछ दिन पहले उनके घर आकर जमीन के नीचे सोना दबा होने और उसे निकालने का झांसा देकर दो करोड़ रुपये की ठगी की। शिकायत पर नेपाली पुलिस ने आरोपी सदाबुद्दीन को नेपालगंज उप-महानगर पालिका वार्ड नंबर चार बसपार्क क्षेत्र से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। आरोपी को चार दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

आरोपी की निशानादेही पर पुलिस ने तीन मिट्टी के घड़े जिनमें पीली धातु से बने कुल 1,049 सिक्के, तीन पीतल के छोटे मटके, धातु से बनी एक पुरानी चेन, गणेश जी की धातु की मूर्ति, विभिन्न आकार के कुल 600 धातु के टुकड़े, धातु से बने तीन डिब्बे, एक काले रंग का चमड़े का बैग, कार, नेपाल व भारतीय बैंकों के चेक व वाउचर समेत अन्य सामान बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed