{"_id":"5d17958e8ebc3e3cba43f895","slug":"charas-bahraich-news-lko467965099","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 5 किलो चरस बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 5 किलो चरस बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। सीमा पर सक्रिय मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ एसएसबी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की टीम संयुुक्त अभियान चला रही है। उसी के तहत एक चरस तस्कर को नेपाल से भारत आते समय सीमा पर दबोचा गया। उसके कब्जे से पांच किलो चरस बरामद हुई है। बरामद चरस सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट शैलेश कुमार ने बताया कि सीमा पर तस्करों की सक्रियता की सूचना मिल रही थी। उसी के तहत दोपहर डेढ़ बजे के आसपास एसएसबी के साथ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की टीम संयुक्त रूप से गश्त कर रही थी।
इस दौरान एक व्यक्ति के नेपाल से डीलवा चौराहे के रास्ते जमुनहा बाजार में कुछ नशीला पदार्थ लेकर जाने की सूचना मिली। इस पर संयुक्त टीम को पहुंचने का आदेश दिया गया। टीम वहां पहुंची तो एक व्यक्ति को संदिग्ध हालत में नेपाल की ओर से आते देखा। युवक को रोकने पर उसने भागने की कोशिश की लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
पूछताछ और तलाशी में युवक के पास से 5.1 किलो नेपाली चरस बरामद हुई। पकड़े गए युवक की पहचान हीरा लाल निवासी ग्राम जमनी, थाना भगवानपुर, जिला बांके नेपाल के रूप में हुई है। बरामद चरस को सीज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया।