Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Certificates distributed to the newly elected office bearers of the Bar Association

Bahraich News: अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बांटे प्रमाणपत्र

Fri, 14 Nov 2025 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Certificates distributed to the newly elected office bearers of the Bar Association
दीवानी कचेहरी में अ​धिवक्ता संघ के सम्मान समारोह में मौजूद नव निर्वाचित पदा​धिकारी। - फोटो : दीवानी कचेहरी में अ​धिवक्ता संघ के सम्मान समारोह में मौजूद नव निर्वाचित पदा​धिकारी।
बहराइच। दीवानी न्यायालय के परिसर में बृहस्पतिवार को एल्डर कमेटी की ओर से प्रमाणपत्र वितरण व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता एल्डर कमेटी के चेयरमैन अवधेश रमन प्रताप सिंह ने की। कार्यक्रम का आरंभ एल्डर कमेटी की ओर से अधिवक्ता संघ के पूर्व पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण कर सभी को जीत की बधाई दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी संघ का चुनाव पारदर्शिता के साथ कराने पर एल्डर कमेटी के चेयरमैन व सभी सदस्यों को बधाई देते हुए माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

इसके बाद एल्डर कमेटी के चेयरमैन की अगुवाई में सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश शुक्ला, महामंत्री शैलेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश कुमार त्रिपाठी, मध्य उपाध्यक्ष मोहम्मद उमर खां व परमप्रकाश पांडेय, ट्रेजरार राजेश कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव प्रशासन आलोक कुमार पाठक, संयुक्त सचिव प्रकाशन अमित कुमार शुक्ला, संयुक्त सचिव पुस्तकाल दीपक कुमार दीक्षित, गवर्निंग कौसिल सीनियर डिवीजन के सदस्य राजेंद्र प्रसाद मौर्य, अशोक कुमार मिश्र, राम कुमार शर्मा, कलाम अहमद, अरूणेश मणि त्रिपाठी व शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी और कौंसिल के जूनियर सदस्य उबैद अहमद गाजी, अमित कुमार वर्मा, अरविंद कुमार पांडेय, पंकज कुमार श्रीवास्तव, विष्णु श्रीवास्तव और विनीत कुमार शुक्ला को प्रमाणपत्र वितरित कर सभी को जीत की बधाई दी। इस मौके पर एल्डर कमेटी के गोविंद प्रसाद अग्रवाल, महावीर प्रसाद चांटिया, रामअचल सिंह सेंगर, राधेश्याम खन्ना समेत अन्य अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed