{"_id":"38363153286578b899437f078934032f","slug":"celebration-of-mahatma-gandhi-s-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापू के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापू के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 03 Oct 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर गोष्ठी और परिचर्चा के साथ विभिन्न कार्यक्रम हुए। गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अभय ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार, मितव्ययिता, नैतिकता, भाई-चारा तथा सर्वधर्म समभाव जैसे आदर्श जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा हमें महात्मा गांधी से मिलती है।
महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों को आत्मसात करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उधर स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। वहीं कुष्ठ आश्रम में पीड़ितों को फल का वितरण किया गया।
कलेक्ट्रेट में कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 08 बजे जिलाधिकारी अभय ने ध्वजारोहण कर की। इस मौके पर मांटेसरी स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में गांधी जी के चित्र का अनावरण कर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के अध्यक्ष पं. महादेव प्रसाद मिश्र ने आजादी के आंदोलन के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम को अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट वीएन पांडेय, सेनानी उत्तराधिकारी राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, मौलाना वलीउल्लाह, राधेश्याम पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर कवि एवं शायर अल्लन बहराइची, डॉ. मुबारक अली, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी मृदुल, मंजूर बहराइची, नजर बहराइची ने काव्य पाठ किया। जबकि वेद मित्र शुक्ल मयंक ने बांसुरी वादन के द्वारा राष्ट्रपिता के भजन रघुपति राघव राजा राम की प्रस्तुति की।
उधर, जिला कारागार में कारागार अधीक्षक ललित मोहन पांडेय ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद बंदियों ने रामधुन और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वालीबॉल प्रतियोगिता भी हुई।
उधर, रेलवे स्टेशन परिसर में गोष्ठी और सफाई अभियान चला। मुख्य अतिथि सांसद सावित्रीबाईफुले रहीं। उन्होंने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर स्टेशन परिसर में समर्थकों के साथ झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर सांसद ने लोगों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। उधर इलाहाबाद मंडलीय कार्यालय में मुख्य प्रबंधक आरके साहू की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया।
क्रॉस कंट्री रेस में चमके सूरज
बहराइच। गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को खेल विभाग की ओर से ओपेन पुरुष वर्ग की क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें नवयुग इंटर कॉलेज मिहींपुरवा के छात्र सूरज कुमार सबसे तेज दौड़कर अव्वल रहे। शहर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार की सुबह अपर जिलाधिकारी विद्या शंकर सिंह ने ओपेन पुरुष वर्ग की पांच किमी क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।
यह दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर पानी टंकी चौराहा होते हुए जेल रोड से पुलिस लाइन चौराहा एवं जिला अस्पताल चौराहा होते हुए स्टेडियम में समाप्त हुई। इसमें 40 बालकों ने हिस्सा लिया। नवयुग इंटर कॉलेज मिहींपुरवा के छात्र सूरज कुमार प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय, सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया के छात्र धरमराज सिंह तृतीय, पं अशोक मिश्रा स्मारक महाविद्यालय खुटेहना के छात्र अखिलेश यादव चतुर्थ, किसान महाविद्यालय के सरनप्रीत सिंह पंचम व बेगमपुर निवासी अमित गौड़ छठे स्थान पर रहे।
समापन समारोह में मंडलीय महासचिव भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन सरजीत सिंह ने विजेता धावकों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर महफूज रियाज, हकीक अहमद, इसरार अली, जावेदुर्रहमान, विवेक सिंह, सुशील मिश्रा आदि लोग थे।