{"_id":"5d3dd3ec8ebc3e6ce212aa90","slug":"cattle-losed-at-anganwadi-center-bahraich-news-lko473343471","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र में बंद किए मवेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र में बंद किए मवेशी
विज्ञापन
मोतीपुर के लालपुर चांदाझाल में आंगनबाड़ी केंद्र में पकड़ कर बंद किये गए छुट्टा मवेशी।
- फोटो : BAHRAICH
मोतीपुर (बहराइच)। लालपुर चांदाझार गांव में छुट्टा मवेशियों से किसान काफी परेशान हैं। लेकिन गौशाला या कांजी हाउस नहीं है। इससे नाराज किसानों ने रविवार को मवेशियों को एकत्रित कर अर्द्धनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र में बंद कर दिया है। लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी भी की।
मोतीपुर तहसील अंतर्गत लालपुर चांदाझार गांव में दर्जनोें छुट्टा मवेशी घूम रहे हैं। वे किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान, ग्राम विकास अधिकारी व बीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इससे परेशान लोगों ने रविवार को मवेशियों को पकड़कर उन्हें गांव के अर्द्धनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र में बंद कर दिया। गांव निवासी गोपाल यादव, प्रमोद यादव, रामदुलारे यादव, बल्लू यादव, कैलाश यादव, पैकरमा, आशाराम, घनश्याम, केदार, रामगोपाल आदि का कहना है कि ग्राम प्रधान बजट न होने और जमीन न होने की बात कर रहे हैं। ऐेसे में उनकी गाढ़ी कमाई मवेशी चर रहे हैं। सभी दाने-दाने को मोहताज हैं। इस पर जिलाधिकारी ध्यान दें। समस्या का समाधान करें।