{"_id":"66fabd3e699107a43b08db41","slug":"cash-and-jewelery-worth-lakhs-stolen-by-breaking-into-wall-bahraich-news-c-98-1-slko1011-120736-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: दीवार में सेंध लगाकर पार की लाखों की नकदी व आभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: दीवार में सेंध लगाकर पार की लाखों की नकदी व आभूषण
Mon, 30 Sep 2024 08:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 30 Sep 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
(बहराइच)। कोतवाली देहात क्षेत्र के कुसौर गांव में रविवार की रात चोरों ने धावा बोला। चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगाकर लाखों की नकदी व आभूषण पार कर दी। घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत है और ग्रामीण पुलिसिया इकबाल पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुसौर निवासी राम सनेही रविवार की रात परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान देर रात चोर घर के पीछे से सेंध लगाकर घर में दाखिल हुए। पीड़ित राम सनेही ने बताया कि चोर सोने की तीन माला, दो जोड़ी पायल, एक सोने की नथुनी, सोने की अंगूठी समेत लगभग दो लाख के आभूषण व 30 हजार नकदी उठा ले गए। उन्होंने बताया कि सुबह घर में सामान बिखरा देख होश उड़ गए। पीड़ित ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली देहात परमानंद तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।