{"_id":"5dbdc0db8ebc3e93ce4fcc30","slug":"case-will-be-filed-against-12-blos-bahraich-news-lko4900573155","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 बीएलओ के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 बीएलओ के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर पयागपुर के 12 बीएलओ के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। इसके लिए तहसीलदार ने विशेश्वरगंज, पयागपुर और हुजूरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षकों को पत्र भेजा है।
चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण व मतदाता सत्यापन का कार्य कराया जा रहा है। इसके लिए बीएलओ की ड्यूटी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगाई गई है। तहसीलदार पयागपुर अमरचंद्र वर्मा ने बताया कि विशेश्वरगंज के जूनियर हाईस्कूल के कंछर की शिक्षामित्र रेनू व प्राथमिक विद्यालय शेखापुर के शिक्षामित्र सुधीर कुमार सिंह ने कार्य में लापरवाही बरती है।
इसी तरह पयागपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुनगा के अनुदेशक रामकुमार व जूनियर हाईस्कूल पयागपुर के सर्वेश कुमार सिंह के साथ ही शिक्षामित्र अर्चना पांडेय व रामनारायण सिंह इंटर कॉलेज खजुरी की शिक्षामित्र प्रतिभा देवी ने भी निर्वाचन कार्य करने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय रायडीह की प्रमिला चौधरी, पासीपुरवा की इंदिरा गुप्ता, रायडीह की अंजू देवी, भिंगुरी के विजय सिंह के साथ खुटेहना के सहायक अध्यापिका कविता देवी ने भी मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य नहीं किया है।
उधर हुजूरपुर के प्राथमिक विद्यालय सूसी के शिक्षामित्र हबीब अहमद खां ने भी कार्य करने से इंकार किया है। इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पत्र थानों को भेजा गया है।