{"_id":"5d6165578ebc3e93ce4f8c3f","slug":"case-on-four-including-husband-in-three-divorce-cases-bahraich-news-lko477803454","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन तलाक मामले में पति समेत चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन तलाक मामले में पति समेत चार पर केस
विज्ञापन
बहराइच। जैतापुर गांव निवासी एक महिला को 14 साल से बच्चे न पैदा होने पर पति ने तीन तलाक दे दिया था। लगभग चार माह से वह केस दर्ज कराने के लिए भटक रही थी। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका संज्ञान लेते हुए एसपी के निर्देश पर पति समेत चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न व मुस्लिम महिला विवाह अधिकार सुरक्षा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
रुपईडीहा थाना अंतर्गत जैतापुर गांव निवासी साजरुन निशा पुत्री जब्बार खां का निकाह 14 साल पहले श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना अंतर्गत बघमरी गांव निवासी शमशेर खान उर्फ गुलफाम खान के साथ हुआ था।
निकाह के बाद से उसे बच्चे नहीं पैदा हो रहे थे। साथ ही दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। 14 साल तक बच्चे न होने पर करीब चार माह पूर्व उसके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया था। तब से वह केस दर्ज कराने के लिए भटक रही थी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने इस खबर को शुक्रवार को अंक में प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। खबर का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने केस दर्ज करने के निर्देश दिए।
एसपी के निर्देश पर रुपईडीहा पुलिस ने पति समेत चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, मारपीट और मुस्लिम महिला विवाह अधिकार सुरक्षा अध्यादेश के तहत केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनीष पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल कुमार को सौंपी गई है।