फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case on 27 including Congress District President who performed

प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 27 पर केस

Fri, 02 Oct 2020 11:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Case on 27 including Congress District President who performed
बहराइच। हाथरस की घटना के विरोध में बिटिया के परिवार से मिलने जा रहे राहुल व प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 27 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन सभागार में गुरुवार को बैठक का आयोजन था। कार्यकर्ता एकत्रित थे। इसी दौरान हाथरस में परिवार से मिलने जाते समय राहुल व प्रियंका की गिरफ्तारी की सूचना आई। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कांग्रेसी आक्रोशित हो उठे और सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते जमकर प्रदर्शन किया था। धारा 144 समेत अन्य नियमों के उल्लंघन के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा समेत 27 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाने लाई। सीओ सिटी टीएन दूबे ने बताया कि इन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed