{"_id":"5e121d278ebc3e87a8206b43","slug":"case-filed-on-one-for-breaking-martyr-s-statue-bahraich-news-lko5014834171","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की प्रतिमा तोड़ने में एक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की प्रतिमा तोड़ने में एक पर केस दर्ज
विज्ञापन
बहराइच/रिसियामोड़। सहनवाजपुर गांव में स्थित शहीद अनिल चौहान की प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन देशद्रोह का केस नहीं लगाया गया है। इससे पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। पूर्व सैनिकों ने बैठक कर एडीएम को पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
रामगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेगमपुर के बरुआघाट के निकट कारगिल शहीद अनिल कुमार चौहान की याद में पार्क का निर्माण कराया गया था। यहीं उनकी प्रतिमा भी स्थापित की गई थी, लेकिन शनिवार को एक व्यक्ति ने शराब के नशे में प्रतिमा को तोड़ दिया गया। पुलिस और शहीद के साथ ही देश के खिलाफ भी काफी बातें कही गयी थीं।
प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में शहीद के बड़े भाई लाल साहब ने सहनवाजपुर गांव निवासी जयसिंह पुत्र उदयभान को नामजद करते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन मामूली धाराएं लगाई गई हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक फौजी ओंकारनाथ पाठक ने कहा कि अराजक तत्वों द्वारा इस तरीके की घिनौनी हरकतें करने पर पुलिस को देशद्रोह समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई करनी चाहिए, मगर पुलिस किनारा कस रही है।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में लोगों ने बैठक की। इसके बाद एडीएम को पत्र सौंपकर क्षतिग्रस्त स्थल के चारो तरफ चहारदीवारी बनाए जाने व कुछ दूरी पर ही स्थित शराब की दुकान को हटाने की मांग की। इस मौके पर मुसाफिर चौहान, पूर्व कैप्टन रामप्रकाश निषाद, राधेश्याम यादव, केदार नाथ मिश्र, गौरव पाठक, ग्राम प्रधान अनिल निषाद, अमरजीत चौहान आदि मौजूद रहे।