फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case filed against 100 unknown people including BJP leader in land dispute

Bahraich News: जमीन के विवाद में भाजपा नेता सहित 100 अज्ञात पर केस

Fri, 04 Apr 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 04 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against 100 unknown people including BJP leader in land dispute
बहला/नानपारा (बहराइच)। नानपारा क्षेत्र में नाॅन जेड ए जमीन पर कब्जे और उसके बाद उपजे विवाद में भाजपा नेता सहित 100 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद से क्षेत्र में खलबली मची है।
विज्ञापन


मोहल्ला जुबलीगंज में पेट्रोल पंप के पास नूरी मस्जिद के बगल कुछ जमीन खाली पड़ी है। जिसपर कई लोग अपना दावा कर रहे हैं। इस जमीन को रामगांव क्षेत्र के नेवादा निवासी भाजपा नेता शिवा उर्फ शिव शंकर तिवारी भी अपना बता रहे हैं और बुधवार को वह समर्थकों के साथ जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे। शिवा तिवारी जमीन पर पिलर लगवाकर तार की फेसिंग करवा रहे थे। जिसका अन्य दावेदारों ने विरोध किया और मौके पर विवाद की स्थिति बन गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जेदारी को रोकवा दिया और विवाद को शांत करवाया। साथ ही दोनों पक्षोंं को दावेदारी के साक्ष्य के साथ कोतवाली में बुलाया। जहां जुबलीगंज निवासी अजय कुमार गुप्ता, विजय कुमार, राजेश कुमार, नरेंद्र कुमार ने भाजपा नेता सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी। जिसपर पुलिस ने भाजपा नेता शिवा तिवारी, उनके बेटे अभिषेक तिवारी, नानपारा के चिकवा मोहल्ला निवासी अभिषेक शुक्ला व 100 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी कोतवाल अवधेश कुमार ने बताया कि विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला
नानपारा को राजा सैयद मोहम्मद सआदत अली खां ने बसाया था। जमींदारी उन्मूलन अधिनियम के लागू होने के बाद जमीन सरकार में विलय हो गई। इसी के बाद राजा के वंशजों ने न्यायालय की शरण लेकर नाॅन जेड ए भूमि को अपना बता कर दावा पेश किया था। इसी के बाद से कुछ लोगों ने कभी वंशजों से पट्टा कराकर कभी एग्रीमेंट दिखाकर जमीन को कब्जाने का प्रयास किया। इसी एग्रीमेंट के आधार पर भाजपा नेता के पुत्र ने भी जमीन कब्जाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed