{"_id":"5f9c44728ebc3e91b6411039","slug":"case-against-24-farmers-for-burning-parali-bahraich-news-lko5478217180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर 24 किसानों के विरुद्ध दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर 24 किसानों के विरुद्ध दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबागंज (बहराइच)। सरकार और कोर्ट की रोक के बाद भी किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। शुक्रवार को मकनपुर व दंदौली के किसानों ने भी पराली जला दी। सूचना मिलने पर लेखपालों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने 24 किसानों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रदूषण को रोकने के लिए सुप्रीमकोर्ट ने खेतों में पराली जलाने पर रोक लगा दी है। इसके लिए जिला कृषि अधिकारी के साथ तहसील के कर्मचारियों द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद पराली जलायी जा रही है। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मकनपुर और मुरलीधर दंदौली गांव में शुक्रवार को किसानों ने खेतों में पराली जला दी। इसकी सूचना मिलने पर संबंधित क्षेत्र के लेखपाल गांव पहुंचे।
मकनपुर के लेखपाल उपेंद्र कुमार व मुरलीधर दंदौली के लेखपाल संतोष कुमार वर्मा ने खेतों का मुआयना किया। इसके बाद किसानों के विरुद्ध रुपईडीहा थाने में तहरीर दी। लेखपालों की तहरीर पर पुलिस ने 24 किसानों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने बताया कि मकनपुर के 11 और मुरलीधर दंदौली के 13 किसानों के विरुद्ध पराली जलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।