फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Case against 15 farmers for burning stubble

पराली जलाने पर 15 किसानों पर केस

Tue, 20 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Case against 15 farmers for burning stubble
बहराइच। मोतीपुर, सदर और नानपारा तहसील क्षेत्र के किसानों ने रोक के बावजूद पराली खेतों में जला दी। इसको देखते हुए 15 किसानों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही पांच कंबाइन मशीन को सीज कराया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को पराली न जलाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही रिसिया में स्थित फैक्टरी में पराली बेचने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार और कोर्ट की रोक के बावजूद किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। इससे खेत की उर्वरा शक्ति क्षीण हो रही है। वहीं प्रदूषण भी बढ़ रहा है। जबकि जिलाधिकारी शंभु कुमार व जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय के साथ सभी उपजिलाधिकारियों ने क्षेत्र के किसानों को पराली न जलाने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद पराली खेतों में जलाई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि पराली जलाने के कारण अब तक 15 किसानों पर संबंधित थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मोतीपुर, सदर और नानपारा तहसील क्षेत्र में पांच-पांच किसानों के विरुद्ध केस दर्ज हुआ है। इसके अलावा नानपारा व सदर तहसील में दो-दो और मोतीपुर में एक कंबाइन मशीन सीज कराई गई है। उन्होंने कहा कि किसान खेतों में पराली न जलाएं। इससे खेत की उर्वरा शक्ति को काफी नुकसान होता है। साथ ही प्रदूषण बढ़ता है। उन्होंने कहा कि पराली खेतों में जलाए जाने पर किसान के विरुद्ध जुर्माना के साथ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पराली खरीद शुरू
जिला कृषि अधिकारी सतीश कुमार पांडेय ने बताया कि रिसिया के आसामरोड स्थित फैक्टरी में पराली खरीद शुरू हो गई है। यहां पर किसानों से 150 रुपये प्रति क्विंटल पराली खरीदी जाती है। ऐसे में किसान पराली बिक्री कर आमदनी भी बढ़ा सकते हैं। दो दिन पूर्व किसान ने पराली की बिक्री की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed