{"_id":"bb6cc9845d694fd32afec9e61cb78793","slug":"canada-s-organisation-will-help-to-eradiacte-malnutrition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषित बच्चों की सेहत सुधारेगी कनाडा की संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषित बच्चों की सेहत सुधारेगी कनाडा की संस्था
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। बाल संरक्षण की योजनाओं में हीलाहवाली करने वाले अफसरों के साथ कतई नरमी नहीं की जाएगी। कुपोषण को दूर करने के लिए बहराइच में कनाडा की एक संस्था काम करने को तैयार हो गई है।
साथ ही अप्रैल के बाद स्कूलों में मिड-डे मील में भोजन के साथ फल और अन्य पोषक तत्व भी दिए जाने की योजना है। ये बातें राज्य महिला संरक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह ने प्रेस वार्ता में कही।
चार दिवसीय दौरे पर आईं अध्यक्ष जूही सिंह ने सबसे पहले डीएम अभय, एसपी सालिकराम वर्मा व सीडीओ राकेश कुमार समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक की।
फिर, पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुपोषण को दूर करने के लिए माइक्रो क्रिएटिव इनीशिएटिव संस्था कनाडा की ओर से बहराइच में काम करने पर सहमति पर जताई गई है। इसके लिए जल्द ही प्रयास शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
जूही सिंह ने कहा कि बताया कि बाल श्रम व तस्करी रोकने के लिए डीएम के साथ ही एसएसबी के अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि बहराइच में एक शेल्टर होम खोलने की योजना का प्रस्ताव भेजा गया है। इस प्रस्ताव पर भी काम हो रहा है। जमीन मिलते ही बजट आवंटन कर उसे खोल दिया जाएगा।
बालिकाओं को फुटबॉल में मिलेगा प्रोत्साहन
जूही सिंह ने बताया कि स्पोर्ट्स डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत स्कूली बालिकाओं को चिह्नित करने का काम किया जा रहा है। इसके तहत फुटबॉल प्रतियोगिताओं के माध्यम से उनको सेहत के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसमें फीफा जैसे बड़े संगठन भी रुचि लेने पर सहमति जता चुके हैं।