फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Campaign in the air, potholes on the roads

Bahraich News: हवा में अभियान, सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे

Mon, 16 Oct 2023 10:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 16 Oct 2023 10:50 AM IST
विज्ञापन
Campaign in the air, potholes on the roads
बहराइच। राहगीरों को बेहतर सफर के लिए अच्छी सड़क मिले और हादसों पर लगाम लगे, इस मकसद से मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया था। लेकिन जिले में मुख्यमंत्री का आदेश अधिकारियों के सामने बौने दिखाई दे रहे हैं। जिले में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का अभी तक कोई अभियान नहीं चलाया गया है।
विज्ञापन


हालात यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें खस्ताहाल हैं। लोग हिचकोले खाकर सफर करने को मजबूर हैं। सड़कों पर गहरे गड्ढों की चपेट में आकर आए दिन राहगीर घायल हो रहे हैं। दुर्घटनाओं का ग्राफ भी बढ़ता जा रहा है। यहां पर गड्ढामुक्त अभियान हवा में गोतेमार रहा है।
विज्ञापन



मंदिर जाने का रास्ता खस्ताहाल
विकासखंड विशेश्वरगंज की ग्राम पंचायत रनियापुर गोबरही गांव स्थित प्रसिद्ध रग्घूबाबा का देवस्थान बना हुआ है। यहां का संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील है। धार्मिक स्थल होने के चलते इस मार्ग से सैकड़ों लोग प्रतिदिन आते-जाते हैं। अब हालात यह बन गए है कि जर्जर मार्ग पर राहगीरों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेहुआमंसूर वदहा मार्ग गड्ढों में तब्दील
महसी की ग्राम पंचायत रेहुआमंसूर वदहा संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग का आठ वर्ष पूर्व निर्माण हुआ था। लेकिन उसके बाद किसी भी अधिकारी व जनप्रतिनिधि ने इसकी कोई सुधि नहीं ली। ऐसे यह मार्ग धीरे-धीरे देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया है। मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढे राहगीरों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।



भखरौली मुंगेशपुर संपर्क मार्ग जर्जर
कैसरगंज के लखनऊ-बहराइच हाईवे मार्ग स्थित अयनी जहूर से भखरौली मुंगेशपुर संपर्क मार्ग बदहाल है। यह मार्ग कैसरगंज मुख्यालय से महज चार किलोमीटर दूर है। सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील होती जा रही है। मार्ग से प्रतिदिन बच्चे साइकिल से स्कूल जाते हैं। कई बार बच्चे व राहगीर गड्ढों में गिरकर जख्मी हो चुके है। इसी मार्ग से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आना-जाना रहता है। लेकिन किसी की नजर नहीं पड़ रही है।

रिठोढ़ामोड़ पर बना गड्ढा हादसे के इंतजार में
जरवलरोड थाना क्षेत्र लखनऊ-बहराइच हाईवे मार्ग पर रिठोढा मोड़ के किनारे बने गड्ढे हादसे को दावत दे रहे हैं। जबकि इसी मार्ग से राजधानी जाने के लिए प्रतिदिन जिले के आला अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आना-जाना रहता है। हाइवे अथारिटी के अधिकारी भी इसी मार्ग से आए दिन निकलते हैं। अधिकारी शायद किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं।

सब्जी मंडी के पास गड्ढे ही गड्ढे
नानपारा- मिहींपुरवा रोड पर सब्जी मंडी के पास तीन सौ मीटर की सड़क गड्ढे ही गड्ढे है। मार्ग के दोनों किनारों पर जलनिकासी को लेकर बनी नाली धंस चुकी है। मिहींपुरवा जाने के लिए यह मुख्य मार्ग होने से इसी मार्ग पर प्रतिदिन काफी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों का आना-जाना रहता है। गणेश पूजा उत्सव के दौरान श्रद्धालु इसी मार्ग से मूर्ति विसर्जन के लिए जाते हैं। मूर्ति विसर्जन से पूर्व लोगों ने मार्ग को दुरुस्त कराने की आवाज उठाई थी लेकिन प्रशासन की चुप्पी से मार्ग दुरुस्त नहीं हो सका।



सिलेटनगंज से मानिकपुर मार्ग बदहाल
फोटो- 22

मटेरा स्थित श्रावस्ती शुगर मिल नानपारा से सटा सिल्लाटनगंज से मानिकपुर गांव तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह गड्ढों में तब्दील है। मार्ग पर बाइक चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल है। मार्ग पर निकलने वाले ई-रिक्शा आए दिन पलटकर गिर रहे हैं। जिससे रिक्शे में बैठे यात्री जख्मी हो रहे हैं। जिम्मेदार मार्ग को दुरुस्त कराने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।



जिले में गड्ढा मुक्त अभियान के तहत सड़कें सही करने का काम पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है। कहीं कोई लापरवाही हो रही है तो उसे सही करवाया जाएगा।

- मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed