फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Campaign failed, without helmet 75 lost their lives

Bahraich News: अभियान नाकाम, बिना हेलमेट 75 ने गंवाई जान

Mon, 09 Jan 2023 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Campaign failed, without helmet 75 lost their lives
बहराइच। कागजों में सिमटी सड़क सुरक्षा के कारण परिवहन विभाग का सड़क सुरक्षा अभियान बेअसर साबित हो रहा है। सड़क सुरक्षा के साथ यातायात नियमों की तमाम जागरूकता के बाद भी सड़क हादसों से होने वाली मौतों का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा। पूरा अभियान सिर्फ फोटो खिंचवाने और प्रचार प्रसार सामग्री बांटने तक ही सिमटा है। न तो बाइक सवार हेलमेट पहन रहे हैं और न ही कार सवार सीट बेल्ट लगाकर चल रहे हैं।
विज्ञापन

टीएसआई जेपी सिंह बताते है कि एक साल में के दौरान हुए सड़क हादसों में करीब दो सौ लोगों की जान गई है। इसमें से 75 ऐसे बाइक सवार भी शामिल थे जो हादसे के समय हेलमेट नहीं लगाए थे। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए बीते वर्ष नवंबर माह में बाइक पर बैठने वाले दोनों सवारों के लिए हेलमेट की अनिवार्यता को लागू किया गया था। इसके साथ ही समय समय पर पेट्रोल पंप संचालकों की मदद से भी बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को पेट्रोल का वितरण न करने का अभियान भी चलाया जाता है।
विज्ञापन

बोले बाइक सवार पुलिस का डर नहीं
बिना हेलमेट के फर्राटा भरते बाइक सवार युवकों में पुलिस तक खौफ नहीं दिखता। सोमवार को शहर में लखनऊ मार्ग पर बिना हेलमेट बाइक चला रहे रिंकू ने बताया कि घर से कुछ दूर जाना था इसी लिए हेलमेट नहीं पहना। इसरार भी बिना हेलमेट लगाए शहर में कलक्ट्रेट के पास मिले। पूछने पर बताया कि हेलमेट लगाने से बाइक चलाने में दिक्कत होती है। इसी तरह रामलोटन भी गोंडा मार्ग पर बिना हेलमेट लगाए बाइक फर्राटा भरते मिले। पूछने पर बताया कि पुलिस हेलमेट न लगाने के बावजूद कुछ नहीं कहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की जांच को लेकर निरंतर अभियान चलाया जाता है। बिना हेलमेट चलने वाले करीब पांच सौ बाइक सवारों का हर माह चालान भी होता है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पूरे जिले में यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य लगातार कराया जा रहा है। ओपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed