{"_id":"64f4ccc11323a4d1530c949f","slug":"cage-installed-to-catch-leopard-bahraich-news-c-98-1-bhr1001-2806-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा
Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
मिहीपुरवा (बहराइच)। मोतीपुर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को शनिवार को तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। रविवार को वन विभाग की टीम ने पिंजड़ा लगा दिया। छह थर्मो सेंसर कैमरे, पांच फॉक्स लाइट लगाकर तेंदुए की निगहबानी की जा रही है। वन टीम भी लगातार गांव में गश्त कर रही है।
कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज के ग्राम पंचायत नवीनपुरवा में शनिवार को सुबह इंदू देवी (38) पत्नी राजू पर गन्ने के खेत के पास तेंदुए ने हमला कर दिया था। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मेडिकल कॉलेज में महिला का इलाज चल रहा है। तेंदुए के हमले के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर घटनास्थल के पास तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।
वन क्षेत्राधिकारी तारा शंकर यादव ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर वन कर्मियों की एक टीम गांव में तैनात की गई है, जो लगातार गश्त कर रही है। शीघ्र ही तेंदुए को पिंजरे में कैद किया जाएगा। उधर, तेंदुए के वन विभाग की पकड़ में न आने के कारण ग्रामीणों में दहशत है।