फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Cabinet Minister welcomed on the announcement of Nagar Panchayat

नगर पंचायत की घोषणा पर कैबिनेट मंत्री का स्वागत

Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister welcomed on the announcement of Nagar Panchayat
कैसरगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा को स्मृति चिन्ह भे? - फोटो : BAHRAICH
कैसरगंज (बहराइच)। कैबिनेट मंत्री के प्रयास से कैसरगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। इससे कस्बे के लोगों में खुशी है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के कस्बे में पहुंचने पर लोगों ने फूल माला से स्वागत करते हुए स्मृति चिह्न भेंट किया। साथ ही मंत्री व प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि अब कस्बे का तेजी से विकास होगा।
विज्ञापन

कैसरगंज को नगर पंचायत बनवाने के लिए क्षेत्रीय विधायक व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने शासन में पैरवी की, जिसका परिणाम कस्बेवासियों को नगर पंचायत की घोषणा के रूप में मिला है। सोमवार को कैबिनेट मंत्री कैसरगंज में पहुंचे। कैबिनेट मंत्री के पहुंचने पर पीआरओ कौशलेंद्र विक्रम सिंह, मंडल अध्यक्ष शिवसहाय सिंह, अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, नरेंद्र चौधरी आदि मंत्री का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया। लोगों ने नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए आभार जताया। लोगों ने कहा कि अब कैसरगंज कस्बे का तेजी से विकास होगा। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, विनोद जैन, डॉ. अरविंद, शिवानंद सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामराज वर्मा, रामसरन पटेल, संजय राव, शिवपूजन वर्मा, मौलाना लुकमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed