फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bus full of devotees overturns, 21 injured

Bahraich News: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 21 घायल

Wed, 08 Oct 2025 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 08 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Bus full of devotees overturns, 21 injured
नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर जनता ढाबा के पास पलटी बस।   - स्रोत : ग्रामीण
मिहींपुरवा। श्रद्धालुओं से भरी एक बस मंगलवार सुबह नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर पलट गई। हादसे में 21 श्रद्धालु घायल हो गए, इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी श्रावस्ती जिले के निवासी हैं। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन



श्रद्धालु बरेली जिले के मनौना धाम से दर्शन कर सोमवार शाम बस से श्रावस्ती जिले के लिए रवाना हुए थे। बस में करीब 70 श्रद्धालु सवार थे। मंगलवार की सुबह लगभग पांच बजे बस जैसे ही नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर स्थित जनता ढाबा के पास पहुंची, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन



हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला। हादसे में भिनगा निवासी अहमतुन (45), उर्मिला वेन (55), सुरम (26), सूरज (10), सुदामा (26), मालती (35), मोनू रानी (26), हमीदा (50), श्याम कली (45), खिल्लर (60), नान्हू (60), राजरानी (26), मंजू (45), राम समुझ (75), द्वारिका प्रसाद (63), लल्लन (50), सत्यवती (40), गीता (40), सलीम (52), विजय पाल (24), द्वारिका (60) घायल हो गए। सलीम, खिल्लर, नान्हू, राम समुझ और द्वारिका प्रसाद की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि एंबुलेंस बुलवाकर सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया, बस को सड़क किनारे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद चालक और परिचालक मौके से खिसक गए, उनकी तलाश की जा रही है। बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।




ट्रक के कट मारने से हुआ हादसा
बस में सवार श्रद्धालु चिंताराम ने बताया कि चालक को बार-बार झपकी आ रही थी, इसके बावजूद वह बस तेज चला रहा था। कई बार यात्रियाें ने टोका, लेकिन उसने बस नहीं रोकी, उन्होंने बताया कि ढाबा के निकट पीछे से ओवरटेक कर रहे ट्रक ने कट मारा, जिससे बस असंतुलित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed