{"_id":"64a999d7bca357260d06e872","slug":"bus-from-gola-depot-started-from-bichhiya-to-dehradun-bahraich-news-c-98-1-slko1007-34-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बिछिया से देहरादून के लिए चली गोला डिपो की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बिछिया से देहरादून के लिए चली गोला डिपो की बस
Sat, 08 Jul 2023 10:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 08 Jul 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा(बहराइच)। गोला डिपो की ओर से कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटा कस्बा बिछिया से देहरादून के लिए शनिवार से बस का संचालन शुरू किया गया। बस के संचालन होने से नेपाल समेत आस-पास के लोगों ने खुशी जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री के प्रति आभार जताया है।
बिछिया से शनिवार को संचालित हुई बस दोपहर दो बजे निकलकर दूसरे दिन सुबह छह बजे देहरादून पंहुचेगी। वहीं देहरादून से सुबह साढ़े ग्यारह बजे से चलकर हरिद्वार, बरेली, शाहजहांपुर होते हुए दूसरे दिन सुबह छह बजे तक बिछिया पहुंच जाएगी। बिछिया से देहरादून के लिए बस का संचालन होने से मित्र राष्ट्र नेपाल के बांके, बर्दिया व कैलाली जिले के काफी संख्या में लोगों को भारत के विभिन्न जिलों में पहुंचने के लिए आसानी होगी।
वहीं जनपद बहराइच व लखीमपुर के यात्रियों के लिए भी शाहजहांपुर, रामपुर के रास्ते देहरादून पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। बस सेवा शुरू होने से सीमा क्षेत्र की निगरानी कर रहे एसएसबी के जवानों को भी सुविधा रहेगी। बिछिया से देहरादून तक पंहुचने के लिए गोला डिपो प्रशासन ने बस का किराया 875 रुपये निर्धारित किया है। बस के संचालन होने के दौरान स्थानीय लोगों ने खुशी का इजहार करते हुए चालक व परिचालक को मिठाई खिलाई।