फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Burning thatch shed, farmer burnt alive

जलता छप्पर गिरा, जिंदा जल गया किसान

Sun, 06 Dec 2020 10:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
Burning thatch shed, farmer burnt alive
बाबागंज के गणेशपुर में मकान में लगी आग से ग्रामीण की मौत के बाद जला सामान। - फोटो : BAHRAICH
बाबागंज (बहराइच)। रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव में शनिवार की रात एक किसान के अहाते में मवेशी बंधे थे। देर रात करीब एक बजे अचानक छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग धधकती देख किसान मौके पर पहुंचा और मवेशियों को बाहर निकालने का प्रयास करने लगा। इसी बीच जलता हुआ छप्पर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबने से किसान जिंदा जल गया। वहीं चार मवेशियों की भी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार और एएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव निवासी इतवारी लाल आर्य (58) पुत्र महावीर शनिवार की रात घर में सोए हुए थे। घर के बाहर स्थित अहाते में उनके मवेशी बंधे थे। रात में छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। करीब एक बजे आग धधकती देख इतवारी उठकर अहाते की ओर गए और वह जलते छप्पर में बंधे मवेशियों को निकालने का प्रयास करने लगे। तभी अचानक जलता हुआ छप्पर गिर गया, जिसके नीचे वह दब गए। इससे जिंदा जलकर इतवारी लाल की मौत हो गई, जबकि दो गाय और दो बछड़े भी जलकर मर गए। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

किसान की जलकर हुई मौत की सूचना पाकर नायब तहसीलदार विनीत कुमार सिंह, रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद सिंह, उपनिरीक्षक विजय कुमार गुप्ता और लेखपाल कमलेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। आसपास के ग्रामीणों की मदद से आग बुझाकर शव को बाहर निकाला गया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि मवेशियों के भी शव का पोस्टमार्टम राजकीय पशु चिकित्सालय में कराया गया है। उधर, किसान की मौत होने से पत्नी रामकली और अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह का राशन व 80 हजार का मिलेगा अनुदान
पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि किसान की मौत की सूचना पाकर राजस्व विभाग की टीम पहुंची है। मवेशियों की मौत के लिए अनुदान के रूप में 80 हजार रुपये दिए जाएंगे। वहीं एक माह का राशन भी परिवार को मिलेगा।
कृषक बीमा के भी मिलेंगे पांच लाख
नायब तहसीलदार विनीत कुमार सिंह ने बताया कि इतवारी किसान था। ऐसे में उसे कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ भी दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बीमा का लाभ दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत पांच लाख रुपये मृतक आश्रित को दिए जाएंगे।

तो घूरे से भड़की चिंगारी
एसपी ने बताया कि मौके पर जांच की गई है, जिसमें अहाते के निकट घूरा मिला। रात में किसी के द्वारा घूर के चूल्हे की आग डाल दी गई थी, जिससे अहाता आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed