{"_id":"63e5364493a9577dd90ede96","slug":"bulldozer-thundered-on-illegal-plotting-bahraich-news-c-13-1-82209-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: अवैध प्लाॅटिंग पर गरजा बुलडोजर, दर्ज होगा केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: अवैध प्लाॅटिंग पर गरजा बुलडोजर, दर्ज होगा केस
Thu, 09 Feb 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
बहराइच में हुजूरपुर मार्ग पर की जा रही अवैध प्लाटिंग की बाउंड्री गिरवाते अधिकारी। संवाद
बहराइच। शहर में इस समय अवैध प्लाॅटिंग का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। बृहस्पतिवार को को सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर विनियमित क्षेत्र के जेई व नायब तहसीलदार ने ईओ के साथ बुलडोजर से अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त करवा दिया। कब्जेदारों के खिलाफ नोटिस जारी करने के साथ केस दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय के स्तर से शहर के आस पास विनियमित क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। करीब दो दर्जन से अधिक ऐसे लोग हैं जो ये धंधा कर रहे हैं और उनको नोटिस भी जारी की गई है। इसी के तहत बृहस्पतिवार को ईओ नगर पालिका बालमुकुंद मिश्रा, जेई विनियमित क्षेत्र बृजेश कुुमार के साथ टीम ने कार्रवाई शुरू की है।
जेई ने बताया कि हुजूरपुर रोड पर जगतापुर के पास हबीब, चांदबाबू, इरशाद, जमील आदि ने करीब छह बीघा भूमि पर अवैध तरीके से प्लाॅटिग कर रखी थी जिसे ढहा दिया गया। जेई ने बताया कि इसी तरह गोंडा मार्ग पर अनिल अग्रवाल ने करीब आठ बीघा भूमि पर प्लाॅटिग की थी। इसी तरह हुजूरपुर रोड पर ही मेराज अहमद उर्फ चुनऊ, ऋषि सोनी ने भी बिना नक्शा पास कराए विनियमित क्षेत्र में प्लाॅटिंग कर रखी थी। इन सभी की प्लाॅटिग के पास कराए गए निर्माण को जेसीबी से ढहा दिया गया है। इसके साथ ही नोटिस जारी कर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय ने बताया कि शहरी क्षेत्र में कई जगह पर अवैध तरीके से प्लॉटिग का धंधा होने की जानकारी मिली थी। इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित को नोटिस जारी करने के साथ निर्माण को ध्वस्त करवा दिया गया है। जो लोग नियम विपरीत प्लॉटिग का काम कर रहे हैं उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।