फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bulldozer ran in Sasana, houses built on the way were razed to the ground

Bahraich News: ससना में चला बुलडोजर, जमींदोज हुए रास्ते में बने घर

Thu, 10 Apr 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 10 Apr 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer ran in Sasana, houses built on the way were razed to the ground
हुजूरपुर के ग्राम पंचायत ससना गांव में अवैध बने मकान को हटाती जेसीबी।
हुजूरपुर (बहराइच)। हाइकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ के आदेश पर बुधवार को हुजूरपुर की ग्राम पंचायत ससना में अवैध निर्माणों को ढहाने के लिए बुलडोजर चला। इस दौरान पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियोंं ने रास्ते की जमीन पर बने चार पक्के घरोंं, एक पक्की नींव के साथ तीन कच्चे घरों को जमींदोज करवाने की कार्रवाई की गई। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


ससना निवासी राम कुमार मौर्या ने हाईकोर्ट मेंं वाद दायर कर गांव के कुछ लोगों पर रास्ते की जमीन पर कब्जेदारी का आरोप लगाया था। राम कुमार ने गाटा संख्या 66 की जांच करवाकर ग्रामीणोंं के हित में इस रास्ते के बतौर इस्तेमाल में लाने की मांग की थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने जमीन को कब्जा मुक्त करने का आदेश दिया था। इसके अनुपालन में बुधवार को तहसीलदार कैसरगंज अभयराज व नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव की अगुवाई में राजस्व कर्मियों की टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की। टीम ने रास्ते पर बने गांव निवासी शमशाद, शोहरत, दुखी व ननकू के पक्के घरों को गिरवाने के साथ ही मकान बनवाने के लिए साबिर द्वारा बनवाई गई पक्की नींव को भी ढहा दिया गया। इसके अलावा तीन लोगों द्वारा रखे गए फूस के मड़हे को भी हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed