{"_id":"5852c8204f1c1b676f64c0e0","slug":"buddhist-circuit-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुगतान में मनमानी पर बौद्ध परिपथ किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुगतान में मनमानी पर बौद्ध परिपथ किया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
बाधित रहा आवागमन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक की इकौना शाखा में भुगतान में खाता धारकों के साथ भेदभाव के खिलाफ गुरुवार को भाकियू कार्यकर्ताओं ने बौद्ध परिपथ जाम कर दिया। उन्होंने शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की और एसडीएम इकौना को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के चलते बौद्ध परिपथ पर आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा।
पांच सौ व हजार के नोट बंद होने के बाद बैंक से भुगतान मिलने में खाता धारकों को काफी परेशानी हो रही है। इस बीच इलाहाबाद बैंक शाखा इकौना के प्रबंधक पर खाता धारकों के साथ भुगतान में भेदभाव करने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शाखा प्रबंधक अपने परिचितों को उनकी सुविधा अनुसार भुगतान किया जा रहा लेकिन आम ग्राहकों को दो हजार रुपये मिलने भी मुश्किल हो रहे हैं।
इससे क्षुब्ध लोगों ने भाकियू (टिकैत) के बैनर तले बौद्ध परिपथ जाम कर शाखा प्रबंधक के विरुद्ध नारेबाजी किया। यातायात अवरुद्ध होने पर पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम इकौना रमाकांत वर्मा ने लोगों को किसी तरह समझाकर शांत कराया। प्रदर्शनकारियों ने शाखा प्रबंधक पर कार्रवाई की मांग के संबंध में एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान करीब एक घंटे तक बौद्ध परिपथ पर आवागमन बाधित रहा। इस दौरान कैलाश नाथ शुक्ल, सोम शर्मा, शिवकुमार, लालता यादव, ननके, विनोद, अयूब, जयकरन समेत कई लोग मौजूद रहे।